सुसनेर: शहर में माहेश्वरी समाज ने भगवान शिव की शोभायात्रा निकालकर मनाया महेश नवमी पर्व
आज शनिवार को सुबह 9:30 बजे सुसनेर में माहेश्वरी समाज के द्वारा भगवान शिव की शोभायात्रा निकालकर के समाज का उत्पत्ति दिवस यानी के महेश नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शोभायात्रा में भगवान शिव व पार्वती का वेश भरे हुए बच्चे शामिल थे जो आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहे अंत में कार पर भगवान शिव का चित्र विराजमान था। जगह-जगह स्वागत भी किया गया।