जगदलपुर: बस्तर के किसान मक्का फसल की राशि प्राप्त करने के लिए दर-दर भटकने को विवश, किसान नेता फूल सिंह मौर्य ने दी जानकारी
बस्तर जिला के ग्राम पंचायत चोकर, सिवनाभाटा, सिंगडीतरई, मुंडापाल, मोहपालबारी, करमरी, भरनी के किसानों ने जगदलपुर के कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराने हेतु जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए मीडिया कर्मचारियों को बताया कि चार महीना पहले किसानों ने अपने-अपने मक्का को विरेन्द्र पाढी को बेचा था परंतु आजतक उसने पैसे नहीं दिए