अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन, तथा वर्षा जल संचयन से जुड़े प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई।