लाडपुरा: तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, कोटा में हुई मौत, सिर-छाती में अंदरूनी चोट, मां के पैर में लगी चोट
Ladpura, Kota | Jul 3, 2026 कोटा में नशे में बाइक सवार ने 13 साल की बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मासूम की कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। यह घटना खेड़ारूदा गांव में 1 जुलाई को दोपहर तीन बजे हुई थी। हादसे में मीरा के सिर और छाती में अंदरूनी चोट लगी थी। वहीं मां भूरी के पैर में चोट लगी थी।