Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र

Jag mandir kota

Ladpura, Kota | Jul 8, 2026

MORE NEWS

🚨 कोटा में वाहन चोर गिरोह का बड़ा खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार... 10 चोरी की बाइक बरामद! 🚔
कोटा शहर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। महावीर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा, वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा और महावीर नगर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पूछताछ में आरोपियों ने कोटा शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।
जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी आदतन वाहन चोर हैं। इनके खिलाफ पहले से वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी करीब 25 से 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी की बाइकों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे और बाद में इंजन व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उन्हें बेचने या उनके पुर्जे अलग-अलग बेचकर मोटी कमाई करने की फिराक में रहते थे। कई बाइक तो महज 5 से 10 हजार रुपये में बेच दी जाती थीं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वाहन चोरी की वारदातों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिलों का विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान किया जा रहा है।

🚨 कोटा में वाहन चोर गिरोह का बड़ा खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार... 10 चोरी की बाइक बरामद! 🚔 कोटा शहर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। महावीर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा, वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा और महावीर नगर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने कोटा शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी आदतन वाहन चोर हैं। इनके खिलाफ पहले से वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी करीब 25 से 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी की बाइकों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे और बाद में इंजन व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उन्हें बेचने या उनके पुर्जे अलग-अलग बेचकर मोटी कमाई करने की फिराक में रहते थे। कई बाइक तो महज 5 से 10 हजार रुपये में बेच दी जाती थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वाहन चोरी की वारदातों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिलों का विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान किया जा रहा है।

Ladpura, Kota | Jul 7, 2026