एक्सपोज न्यूज़ इंडिया
बारां में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3000 स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बोतलें सीज, 500 लीटर एक्सपायरी कोल्ड्रिंक नष्ट
बारां, 8 जुलाई। राज्य सरकार के "शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बारां जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3000 स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बोतलों को सीज कर दिया, जबकि 500 लीटर अवधिपार (एक्सपायरी) कोल्ड्रिंक और 10 किलोग्राम चिप्स नष्ट करवाए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल तगाया के नेतृत्व में टीम ने अन्ता स्थित अन्नपूर्णा कन्फेक्शनर पर कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी कोल्ड्रिंक और चिप्स नष्ट करवाए। वहीं, महानंदा प्रोडक्ट्स, बारां से स्टिंग एनर्जी ड्रिंक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया तथा लगभग 3000 बोतलों को सीज किया गया। इसके अलावा संजय किराना स्टोर से हल्दी पाउडर का नमूना भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत लेकर खाद्य प्रयोगशाला, कोटा भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल तगाया ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में कैफिनेटेड बेवरेज (एनर्जी ड्रिंक) की विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान कई उत्पादों की बोतलों पर "Stimulates Mind" और "Energizes Body" जैसे दावे अंकित पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भ्रामक प्रचार की श्रेणी में माना जाता है। इस संबंध में पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बारां ने बताया कि अधिक कैफीन वाले पेय पदार्थ गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल नागर एवं भूपेंद्र नागर भी मौजूद
Bhajanlal Sharma Ashok Gehlot भाजपा मण्डल अटरू टीम वसुंधरा राजे बारां Vasundhara Raje अटरू नगर पालिका टीम नरेश मीणा टीम नरेश मीणा
Ladpura, Kota | Jul 8, 2026