कुगांव गांव में सरना प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को संरक्षित एवं सुदृढ़ बनाए रखना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी रविंद्र भगत रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।उन्होंने कहा आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पहचान है।