ललितपुर: बाहुबली नगर में सड़कों की खराब स्थिति, पानी की सप्लाई करने वाला ऑटो रिक्शा गड्ढे में गिरकर पलटा, वीडियो वायरल
ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाहुबली नगर में सड़कों की स्थिति काफी खराब है सड़क में कई जगह गड्ढे हैं जो कि लोगों की परेशानी और दुर्घटना का कारण बनते हैं बाहुबली नगर में पानी की सप्लाई करने जाने वाली एक ऑटो सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर पलट गई। बताया गया है कि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।