भीलवाड़ा: सिर्फ संस्थान ही जिम्मेदार या फायर विभाग भी? नियमों के बावजूद वर्षों तक कैसे चलते रहे बिना फायर एनओसी वाले प्रतिष्ठान
भीलवाड़ा। नगर निगम द्वारा फायर सेफ्टी अभियान चलाकर कई कोचिंग संस्थानों, शोरूम और रेस्टोरेंट को सीज किए जाने के बाद अब बड़ा सवाल फायर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी खड़ा हो रहा है। यदि इन संस्थानों में फायर एनओसी नहीं थी या अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, तो आखिर इतने वर्षों तक ये संस्थान बिना रोक-टोक कैसे संचालित होते रहे?