घाटमपुर: घाटमपुर कस्बे के पुराना अस्पताल रोड पर नाले निर्माण में नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से मोहल्ले के लोग परेशान
घाटमपुर। कस्बे के पुराना अस्पताल रोड पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समय पर निर्माण कार्य पूरा न होने से घरों का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़कों पर भर रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।