कांके: झारखंड विधानसभा के कूटे मैदान में जेटेट परीक्षा कराने के लिए अभ्यर्थियों का धरना
Kanke, Ranchi | Aug 26, 2025 झारखंड विधानसभा स्थित कूटे मैदान में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जेटेट परीक्षा कराने को लेकर अभ्यर्थियों ने धरना दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरे हुए एक वर्ष से अधिक हो चुके हैं लेकिन अब तक न तो परीक्षा आयोजित की गई है और न ही कोई स्पष्ट तिथि घोषित की गई है।