घाटशिला: कांग्रेस प्रदेश सचिव सहित नेताओं ने मऊभंडार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शनिवार की शाम 3 बजे मऊभंडार में झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सनत कालटू चक्रवर्ती ने कहा की डॉ.मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री थे।