घाटशिला: काशिदा गांव स्थित बूरु रिसॉर्ट के समीप बुजुर्ग महिला को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर वैन से टकराई, तीन युवक घायल
घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा गांव स्थित बूरु रिसॉर्ट के समीप गुरुवार की शाम 5 बजे बुजुर्ग महिला को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर वैन से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार कालचिती निवासी सुखलाल सिंह और पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पावड़ा निवासी मिलन नमाता को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया