घाटशिला: गालूडीह में ट्रेक्टर-स्कूटी की टक्कर, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
गालूडीह थाना क्षेत्र के खडियाकालोनी के पास ट्रेक्टर और स्कुटी की टक्कर में शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े छह बजे जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएचआई के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सा डॉक्टर हिना कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गणेश को जमशेदपुर रेफर कर दिया।