बिहपुर: सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
नवगछिया एनएच-31 पर नारायणपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी धर्मवीर कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद टोल बूथ की रोड एंबुलेंस की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मायागंज, भागलपुर रेफर कर...