चायल: नेवादा ब्लॉक के अमिरसा गांव में ट्रांसफार्मर पर गिरा महुआ का पेड़, दो दिन से बिजली गुल
कौशाम्बी। नेवादा ब्लॉक के अमिरसा गांव में मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान महुआ का हरा पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार देर शाम करीब पांच बजे तक विद्युत विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है।