लालबर्रा: ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी हितग्राहियों को मिल रहा पोषण आहार, खमरिया सेक्टर में 'रेडी टू ईट' सूखा राशन सामग्री वितरण
लालबर्रा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को निरंतर पोषण आहार उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में परियोजना लालबर्रा महिला बाल विकास के अंतर्गत, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती भारती मेश्राम के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, आंगनबाड