अन्ता: अंता पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार
Antah, Baran | Jan 5, 2025 स्मैक की तस्करी करते हुए अंता पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि देल्याहेडी रोड पर गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने हाथ में गर्म पट्टी बांधकर उसमें स्मैक छिपा रखी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से 4 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ में विशाल ने बताया कि वो बाहर से स्मैक लाकर अंता में बेचता है।