अन्ता: ग्राम मिर्जापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शंकर-पार्वती का हुआ विवाह
Antah, Baran | Jan 3, 2025 मिर्जापुर में तीसरे दिन की कथा में भगवान शंकर और पार्वती का विवाह की कथा का सप्रसंग व्याख्या करते हुए वाचन किया गया। इस अवसर पर झांकी सजाई गई। आयोजन समिति के सदस्य योगेन्द्र पारेता ने शुक्रवार शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्रामीणो के सहयोग से एक जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करते हैं।