अन्ता: धाकड खेडी गांव में 2 जनवरी को हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने बरडा में सरसों के खेतों से गिरफ्तार किया
Antah, Baran | Jan 4, 2025 धाकडखेडी गांव में 2 जनवरी 2025 को हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुल्जिम गणेश मेवाडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अंता दिग्विजय सिह ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि धाकडखेडी गांव में लडाई झगडे की सुचना मिली थी। सूचना पर पुलिस धाकडखेडी गांव में गणेश मेवाडा के घर पहुंची तो वहां पर उसकी पत्नी रिंकी मेवाडा की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।