सामरी कुसमी: प्रशासन की सतर्कता से बाल विवाह टला, किशोर का भविष्य सुरक्षित हुआ
कुसमी सामरी बुधवार बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पटना में प्रशासन की तत्परता से एक किशोर का बाल विवाह रुकवाया गया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों, पंचायत सचिव एवं सरपंच ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में किशोर की आयु विवाह के लिए निर्धारित कानूनी उम्र से कम पाई गई।