मेजा: मेजा में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरा बच्चा गंभीर घायल
मेजा थाना क्षेत्र के बगहा गांव में आज शुक्रवार सुबह 09:00 टोस नदी में नहाने गए दो 7 वर्षीय बच्चे गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों और मछुआरों ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अर्पित यादव को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बच्चे शिवम की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।