कौंच: कोंच में दशहरा मेले को लेकर डीएम-एसपी ने किया अलर्ट, दशहरा मेला ग्राउंड और धनुतालाब विसर्जन स्थल का निरीक्षण
Konch, Jalaun | Oct 19, 2026 कोंच नगर में दशहरा और देवी प्रतिमा विसर्जन पर्व को लेकर डीएम समीर और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे दशहरा मेला ग्राउंड और धनुतालाब स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विसर्जन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और धनुतालाब पर पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।