राऊ: नेहरू स्टेडियम में 29 मार्च को बजरंग दल का शौर्य संगम कार्यक्रम, 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता होंगे एकत्रित
Rau, Indore | Mar 21, 2025 इंदौर में आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मालवा प्रांत बंजरग दल द्वारा शौर्य संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इस दिन इंदौर के चार अलग-अलग स्थानों से शौर्य संचालन यात्राएं नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगी, जो कार्यक्रम का अहम हिस्सा बनेंगी। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।