राऊ: डॉ. अम्बेडकर नगर - प्रयागराज एक्सप्रेस में स्थायी कोच जुड़ेगा, रेलवे ने 24 मार्च से सेकंड ऐसी में जोड़ने का लिया निर्णय
Rau, Indore | Mar 20, 2025 इंदौर में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने डॉ अम्बेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस में स्थायी रूप से सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए लिया गया है। जिसमें रतलाम मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस में स्थाई रूप से सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जायेगा।