राऊ: होली पर राऊ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन सर्विलेंस का किया उपयोग
Rau, Indore | Mar 14, 2025 इंदौर में होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने खास तैयारियाँ की हैं। राऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन सर्विलेंस का उपयोग करते हुए निगरानी रखी, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। ड्रोन के जरिए इलाके की हवाई तस्वीरें ली गईं और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार नजर रखी गई। जिसमें ड्रोन की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर होली के दौरान निगरानी रखी गई।