राऊ: राऊ निवासी केमिकल इंजीनियर से ₹95,000 की ठगी, गूगल से कोरियर कंपनी का नंबर सर्च करना पड़ा भारी
Rau, Indore | Mar 15, 2025 इंदौर के राऊ में रहने वाले एक व्यक्ति ने गूगल से कोरियर कंपनी के कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। जिससे आरोपियों ने एक ऐप डाउनलोड करवाई और फरियादी के अकाउंट से 95 हजार रुपये की ठगी की। फरियादी जयंत भोसले ने साइबर हेल्प डेस्क थाना राऊ में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।