राऊ: राऊ के कृषि सेवा केंद्र के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
Rau, Indore | Mar 18, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के कृषि सेवा केंद्र के बाहर एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जिसमें फरियादी शुभम बिरथरे द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेवा केंद्र के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। इस मामले में अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।