पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन को गैस कटर से काटने के दौरान आग लगी, कोई हताहत नहीं
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद अब पुराने टर्मिनल भवन को तोड़ा जा रहा है। गुरुवार को पुराने टर्मिनल भवन को गैस कटर से काटने के दौरान अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।