गुना: बांसखेड़ी रत्नागिर परवाह सामरसिंगा में नरवाई जलाने पर बड़ी कार्रवाई, 15 मामलों में जुर्माना
Guna, Guna | Apr 14, 2026 गुना कलेक्टर ने जिले में नवाई पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया है उल्लंघन पर कार्रवाई जारी है। 14 अप्रैल को तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने बताया, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सामरसिंगा, एंदवाड़ा परवाह बांसखेड़ी रत्नागिर का निरीक्षण किया। नरवाई जलाने के 15 प्रकरण पाए गए। जिनमें मौके पर संबंधित लोगों किसानों पर अर्थ दंड अधिरोपित किया गया।