पुसौर: उर्वरक कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 9 टन यूरिया किया गया जब्त, दुकान पर 21 दिन का प्रतिबंध
Pusour, Raigarh | Jun 12, 2026 पुसौर क्षेत्र में उर्वरक दुकानों की जांच के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त किया गया, जबकि दूसरी दुकान में गड़बड़ी मिलने पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए जांच अभियान लगातार जारी है।