रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में मशाल जुलूस के साथ नशा मुक्ति संकल्प यात्रा का शंखनाद
सोनभद्र में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर नशा मुक्ति संकल्प यात्रा निकाली गई। मडरा, बिसुंधरी, सेंधुरी, रैपुरा, बराक, बरौली और सोनवट होते हुए यात्रा बिछिया गांव पहुंची, जहां मशाल जुलूस निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने मशाल प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की।