सिमडेगा: हाईकोर्ट के निर्देश पर मंडल कारा का निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
सिमडेगा में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को 11 बजे मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम और सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद ने बंदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा आपूर्ति और साफ-सफाई का जायजा लिया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।