ब्यौहारी: ब्यौहारी जनपद कार्यालय के सामने से शराब की दुकान हटाने के निर्देश
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ब्यौहारी जनपद कार्यालय के सामने संचालित शराब दुकान को हटाने के निर्देश दिए हैं। सर्किट हाउस बाणसागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। जन संपर्क विभाग ने यह जानका