खरसावां: राजखरसावां-माहलीमुरूप में मां ने चलती ट्रेन से डेढ़ माह के बच्चे को फेंका, यात्रियों ने दूसरे बच्चे को बचाया
चक्रधरपुर रेल मंडल में मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगा है। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच हुई, जहां रेल ट्रैक के किनारे नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फै