कतरीसराय: कतरीसराय थाना क्षेत्र में घर से लापता 19 वर्षीय खुशबू कुमारी सकुशल बरामद, पुलिस के समक्ष दर्ज कराया बयान ।
कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव से मई माह में घर से लापता हुई 19 वर्षीय खुशबू कुमारी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई मुकुंद भारती ने बताया कि युवती ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में कहा है कि वह अपनी एक सहेली के बुलावे पर बिना किसी को बताए राजगीर घूमने चली गई थी।