मिर्ज़ापुर: घर के दरवाजे पर खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक महीने से मंडलीय अस्पताल में चल रहा है इलाज
मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की महिला को बाइक चालक ने 9 सितंबर को टक्कर मारी थी। तब अब तक महिला का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। रिटायर्ड होमगार्ड भाई लाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र देने के बावजूद थाने से कोई कारवाई नहीं हुई है। टक्कर मारने वाला भी सुधि नहीं के रहा है। नामजद तहरीर थाने पर दिया है।