मिर्ज़ापुर: चंदेल दड़िया गांव के अधिवक्ता ने पटीदारों पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, एसपी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की
चिल्ह थाना क्षेत्र के चंदेल दड़िया गांव निवासी अधिवक्ता ने गुरुवार की सुबह 11:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर पटीदारों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि उनके पटीदार झगड़ालू किस्म के हैं। उनके परिवार के सदस्य की किसी की हत्या भी हो सकती है। चिल्ह कोतवाली में कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।