मिर्ज़ापुर: सबेसर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, अस्पताल में चल रहा इलाज
कछवा थाना क्षेत्र के सबेसर गांव में बुधवार की सुबह 11:00 खेत से घर लौट रहे युवक की करंट की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। चंद्र प्रकाश पटेल खेत से अपने घर चरी काटकर गट्ठर सिर पर रखकर घर लौट रहे थे कि खड़ंजा पर पहुंचते ही काफी नीचे से गुजरा बिजली का तार टच हो गया और वह झुलस गए।