मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट परिसर में धान का पैसा न मिलने पर गले में फंदा लगाकर बैठे किसान के मामले में पुलिस ने चार पर किया मुकदमा दर्ज
बताते चले कि बुधवार की शाम 4:00 बजे पड़री थाना क्षेत्र की रानी चौकिया के रहने वाले किसान श्याम सुंदर बिंद। जिला मुख्यालय पहुंचकर फांसी का फंदा डालकर धरने पर बैठ गए थे। किसान ने आरोप लगाया था कि 230000 रुपया धान का पैसा मिलर नहीं दे रहा है। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने अन्नपूर्णा राइस मिल के मालिक सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।