वारिसनगर: समस्तीपुर नगर निगम के मथुरापुर वार्ड 11 में नल-जल संकट, 300 परिवार एक महीने से पानी के लिए तरस रहे
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत मुक्तापुर मणिपुर पोखर, कुशवाहा टोला, धोबी टोला और कुम्हार टोला सहित आसपास के इलाकों में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बाधित रहने से करीब 250 से 300 परिवार गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले लगभग एक महीने से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब