कुलपहाड़: पनवाड़ी के बड़े मियां कछियात मोहल्ले में पेयजल संकट गहराया,नमामि गंगे योजना के बाद भी नहीं मिला पानी#jansamasya
पनवाड़ी अंतर्गत कस्बा पनवाड़ी के बड़े मियां कछियात मोहल्ले में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। मोहल्लावासियों का आरोप है कि जब से नमामि गंगे की हर घर जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन डाली गई है, तब से क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कभी-कभार पानी आता भी है तो बहुत कम मात्रा में, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।