गुमला: बाल श्रम निषेध दिवस पर मुरकुंडा स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
Gumla, Gumla | Jun 12, 2025 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन पर विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर गुमला के उच्च विद्यालय मुरकुंडा में विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बच्चों के अधिकार और उनसे संबंधित कानूनों के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों को नशा से दूर रहने की अपील की गई