घाटमपुर: बिधनू में सड़क पर लड़ रहे मवेशियों से बचने के प्रयास में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
बिधनू थानाक्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर एक दुखद हादसा हुआ। सड़क पर लड़ रहे मवेशियों से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार अमित कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया अमित कुमार मूल रूप से अटवा मिर्जापुर के रहने वाले थे और फायर ब्रिगेड में कांस्टेबल थे।