औरैया: औरैया में बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, PLI में भेदभाव का खतरा
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल रही। इसका असर औरैया जिले में भी देखने को मिला। बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहने से करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे औरैया नगर में कानपुर रोड स्थित केनरा बैंक के सामने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध