नावानगर: नावानगर बाजार के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दो लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
नावानगर बाजार के अलग - अलग जगहों से पुलिस ने दो लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार को कोर्ट भेज दी है। गिरफ्तार लोगों में एक दिनारा थाना के दहीगना गांव निवासी बिंध्याचल यादव है, तो दूसरा नावानगर गांव निवासी महेंद्र यादव बताया जाता है। इसकी पुष्टि नावानगर थानाध्यक्ष नन्दु कुमार ने की।