नावानगर: चकौड़ा गांव मोड़ के पास सूमो व ट्रक की आमने सामने की टक्कर में सूमो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी
चकौड़ा गांव मोड़ के पास सूमो व ट्रक की आमने - सामने की टक्कर में सूमो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की सहायता से सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।इसकी पुष्टि मंगलवार को बासुदेवा ओपीध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि बक्सर शादी में शामिल होकर औरंगाबाद जिले के युवक वापस लौट रहे थे कि दुर्घटना हो गई है।