नावानगर: वेतन का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित नावानगर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य वहिष्कार कर किया प्रदर्शन
वेतन का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित नावानगर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को कार्य वहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में एएनएम ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर खड़े होकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरोध में नारे लगाए। स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य वहिष्कार से अस्पताल में टीकाकरण योजना पूरी तरह प्रभावित हो गई।