नावानगर: नावानगर सीएचसी के एएनएम ने वेतन भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का दिया अल्टीमेटम
नावानगर सीएचसी के एएनएम ने वेतन भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी लगाए। एएनएम ने बताया कि उनका वेतन पिछले छह माह से नहीं मिला है। जिससे वे भूखमरी के कगार पर पहुंच गई है।