नावानगर: सोनवर्षा में यूको बैंक के अधीन नए सीएसपी का बहुजन समाजवादी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी ने किया उद्घाटन
सोनवर्षा में सोमवार को यूको बैंक के अधीन नए सीएसपी का बहुजन समाजवादी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने उद्घाटन किया। साथ ही सीएसपी से लाभ उठाने की ग्राहकों से अपील किया। उन्होंने कहा मौजूदा परिवेश में बैंकिंग का महत्व बढते ही जा रहा है। उन्होंने लोगों को ग्राहक सेवा केन्द्र से जुड़ने की सलाह दी।